Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सांसद त्रिवेंद्र ने की पेपर लीक की सीबीआई जांच की पैरवी, कांग्रेस ने बोली, धन्यवाद

मीडिया को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना।

देहरादून, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में बेरोजगार संघ का धरना सातवें दिन भी परेड ग्राउंड में जारी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हरिद्वार से भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उस बयान पर धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसमें उन्होंने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की पैरवी की। त्रिवेंद्र का बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज मीडिया से बातचीत में कहा कि वास्तविकता यह है कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के संरक्षण में एक बहुत बड़ा नकल व भर्ती माफिया का तंत्र विकसित हो गया है और सरकार व भाजपा यह भली भांति जानते हैं कि अगर इस पेपर लीक की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो गई तो इस माफिया तंत्र की पोल खुल जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य का युवा नौजवान यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर सड़कों पर है और कांग्रेस इस मांग के समर्थन में पिछले एक सप्ताह से लगातार सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रही है और अब यह बात भाजपा के बड़े नेताओं की समझ में भी आ रही है कि अगर ज्यादा देर कर दी तो भाजपा को बड़ा नुकसान हो जाएगा इसलिए अब पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कांग्रेस की मांग को दोहराया है जिसका हम स्वागत करते हैं। धस्माना ने कहा कि जब तक सीबीआई जांच की घोषणा सरकार नहीं करती कांग्रेस अपना पूर्व घोषित कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास घेराव व फिर प्रदेश व्यापी जन जागरण कार्यक्रम जारी रखेगी।

—-

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *