Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हरगांव के मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, पालिका प्रशासन ने किया चिह्नांकन

हरगांव में नपाई करते अधिशासी अधिकारी व उनकी टीम
चिन्हांकन की कार्यवाही करते
डिवाइडर से नाप करते

-रविवार दोपहर बाद हुई पालिका की कार्यवाही से दुकानदारों में खलबली

सीतापुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के हरगांव कस्बे के मुख्य चौराहे पर लंबे समय से फैले अतिक्रमण को हटाने की तैयारी अब तेज हो गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन के निर्देश पर आदर्श नगर पंचायत हरगांव की टीम ने रविवार दोपहर बाद सड़क के दोनों ओर नाप-जोख कर अतिक्रमण वाले स्थानों का चिन्हांकन किया।

यह कार्रवाई आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्रीश मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से मुख्य चौराहे पर सड़क के दोनों किनारों और नाले के दोनों तरफ नाप कराकर अतिक्रमण की जद में आने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया। अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र ने (Udaipur Kiran) से बताया कि अतिक्रमण चिन्हांकन का कार्य रविवार को पूरा कर लिया गया है। अब संबंधित दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा। यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में नगर पंचायत द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों को यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है। वहीं आज रविवार को हुई इस कार्यवाही से दुकानदारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर खलबली मच गई है

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *