Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नगर आयुक्त ने यूपी कॉलेज में निर्माणाधीन हॉकी टर्फ का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त निर्माणाधीन हॉकी टर्फ का निरीक्षण करते हुए

वाराणसी,21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित यूपी कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ का रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। वाराणसी स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन हॉकी टर्फ का जायजा लेने के दौरान नगर आयुक्त ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि हॉकी टर्फ का निर्माण कार्य सुनियोजित कार्ययोजना के तहत निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे खिलाड़ियों को शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने हॉकी टर्फ के आसपास एवं परिसर में स्थित रिक्त भूमि पर सौंदर्यीकरण, हरियाली विकास एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन हॉकी टर्फ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसी विशेषज्ञ, स्पेशलाइज्ड संस्था के माध्यम से टेक्निकल क्वालिटी ऑडिट एवं एनालिसिस कराए जाने के भी निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के समय स्मार्ट सिटी वाराणसी के मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *