Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

प्रतीक

वाराणसी,2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को शिवपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था अपेक्षित न होने पर स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश भागर्व को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी और स्पष्टीकरण भी मांगा।

शिवपुर पहुंचे नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान शिवपुर स्थित तालाब की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने इलाके के विभिन्न गलियों में सफाई व्यवस्था और इण्टर लकिंग के कार्यो का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि कार्य मानक के अनुरूप कराया जाय। नगर आयुक्त ने इलाके में डोर टू डोर कूड़ा उठान की जानकारी क्षेत्रीय नागरिकों से प्राप्त की। तथा सम्बन्धित संस्था को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कूड़े का उठान किया जाय, साथ ही सड़कों पर कहीं कूड़ा गिरा न दिखायी दे। नगर आयुक्त ने नाला सफाई, इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय सेवाओं से सम्बन्धित सभी कार्यो को नियमित रूप से किया जाय। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप पूरे किए जाएँ। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनंद सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *