Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

कड़ाके की ठंड में 13 स्थानों पर नगर परिषद ने जलाए अलाव

ठंढ से बचाव को अलाव के पास खड़े लोग

बक्सर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर झुग्गी-झोपड़ी, खुले स्थानों और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को ठंड से बचाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण सुबह और शाम के समय लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं।

ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा शनिवार को शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। इन अलावों से आसपास रहने वाले लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। सिटी प्रबंधक नीरज झा ने बताया कि नाथ बाबा मंदिर, रामरेखा घाट, मॉडल थाना, श्मशान मोड़, बस स्टैंड, ज्योति चौक सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं।

हालांकि नगर के विस्तारित क्षेत्रों में अब भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ठंड को देखते हुए अन्य जरूरतमंद इलाकों में भी अलाव की संख्या बढ़ाई जाए। सिटी प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शेष क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *