पालिका ने परिवहन निगम के बस अड्डे पर शुरू कराया रैन बसेरा

फर्रुखाबाद,13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए नगरपालिका की ओर से परिवहन निगम के बस अड्डे पर 20 बेड के रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। इस रैन बसेरे का उद्घाटन शनिवार देर शाम नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल एवं अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि रैन बसेरे में फिलहाल 10 बेड पुरुषों के लिए और 10 बेड महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पीने के पानी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में यात्रियों को आधार कार्ड दिखाकर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सर्दी बढ़ने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के साथ ही अलाव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर ईओ विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) /chandrapal singh sengar
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar



