Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

निमंत्रण के लिए घर से निकले खाद व्यापारी की हत्या

घटना से संबंधित थाना चांदपुर

फतेहपुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को सड़क के किनारे खाद व्यापारी का शव मिला है। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली मार्ग किनारे खाद व्यापारी ललित वर्मा उर्फ अमित का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गये। उन्होंने बताया कि ललित वर्मा एक निमंत्रण में गये थे, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। फोन भी बंद आ रहा था। काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।

क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है।————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *