
हाथरस, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . हाथरस तहसील के गांव नगला मैया निवासी पहलवान कुलदीप ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने हाल ही में नेपाल, Bihar और Maharashtra में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है.
मंगलवार देर शाम कुलदीप ने नेपाल में नेपाल के ही सनी पहलवान को पराजित किया. इस जीत के बाद नेपाल बॉर्डर पर स्थित एक सब-इंस्पेक्टर ने भी उन्हें सम्मानित किया. इससे पहले sunday को Bihar में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुलदीप ने Punjab के नीरज पहलवान को हराकर अंतिम कुश्ती जीती थी. इस दंगल में आयोजक समिति ने उन्हें पीतल की गदा भी भेंट की. इसी प्रकार उन्होंने Maharashtra में यूपी केसरी डिकन कुमार को हराकर अंतिम कुश्ती जीती और इनाम में रखी गई साइकिल अपने नाम की. कुलदीप की लगातार जीतों से गांव नगला मैया में खुशी का माहौल है और ग्रामीण बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे हैं. कुलदीप इन सभी जीतों का श्रेय अपने गुरु एटा केसरी बबलू पहलवान को देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता और गांव के सहयोग को भी अपनी सफलता का आधार बताया.
—————
(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना
