Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औरैया जिले में कई बूथाें पर एसआईआर का काम सुस्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

फोटो

औरैया, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार औरैया जेिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को बूथवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जूम मीटिंग के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन बूथों पर प्रगति संतोषजनक नहीं है, वहां टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि मैपिंग से जुड़े अवशेष कार्य को हर हाल में अगले दिवस तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत आगामी शनिवार और रविवार (06 व 07 दिसंबर 2025) को सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर कार्य की समीक्षा करेंगे तथा पारदर्शिता के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं नवीन मतदाताओं के लिए निर्धारित प्रपत्र—फार्म 6, 7 और 8—की उपलब्धता हर बूथ पर हो, जिससे पात्र व्यक्तियों को फार्म उपलब्ध कराए जा सकें। डीएम ने सीओ चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव को विशेष तौर पर निर्देशित किया कि कम प्रगति वाले बूथों पर निरंतर मॉनिटरिंग कराते हुए मैपिंग कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराया जाए।

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *