Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नगला मैया के पहलवान कुलदीप ने नेपाल में जीती कुश्ती, गांव में जश्न

पहलवान कुलदीप

हाथरस, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हाथरस तहसील के गांव नगला मैया निवासी पहलवान कुलदीप ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में नेपाल, बिहार और महाराष्ट्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

मंगलवार देर शाम कुलदीप ने नेपाल में नेपाल के ही सनी पहलवान को पराजित किया। इस जीत के बाद नेपाल बॉर्डर पर स्थित एक सब-इंस्पेक्टर ने भी उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले रविवार को बिहार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुलदीप ने पंजाब के नीरज पहलवान को हराकर अंतिम कुश्ती जीती थी। इस दंगल में आयोजक समिति ने उन्हें पीतल की गदा भी भेंट की। इसी प्रकार उन्होंने महाराष्ट्र में यूपी केसरी डिकन कुमार को हराकर अंतिम कुश्ती जीती और इनाम में रखी गई साइकिल अपने नाम की। कुलदीप की लगातार जीतों से गांव नगला मैया में खुशी का माहौल है और ग्रामीण बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। कुलदीप इन सभी जीतों का श्रेय अपने गुरु एटा केसरी बबलू पहलवान को देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता और गांव के सहयोग को भी अपनी सफलता का आधार बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *