Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झामुमो की बैठक में नगर परिषद चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

झामुमो जिला समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

रामगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता में जिला संयोजक विनोद किस्कू और संचालन संयोजक सदस्य विनोद कुमार महतो ने किया। इस दौरान बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने एवं नगर परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विनोद किस्कू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अगले सप्ताह से नगर परिषद क्षेत्र के सभी 32 वार्डो में सम्मेलन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वार्ड के उम्मीदवार का चयन कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद सर्वसम्मति से किया जाएगा। इसके बाद सभी वार्डो में सम्मेलन करवाने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवार का सर्व समिति से चयन किया जाएगा, इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद अंसारी, महेश ठाकुर, मुरलीधर कोठारी, साजिद अंसारी, अरुण बनर्जी, युगेंद्र यादव, नरेश हांसदा, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, अफरोज आलम, उदय मालाकार, सुशील कुमार, सुरेश मुंडा सहित अन्‍य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *