Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल, रांची में होगी शी सर्व की शुरुआत

राष्ट्रीय महिला आयोग

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग

रांची में शी सर्व नामक कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन 22 दिसंबर को रांची विश्वविद्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर करेंगे।

शी सर्व कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा बलों में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाली युवा महिलाओं को उपलब्ध अवसरों, चयन प्रक्रियाओं, प्रशिक्षण आवश्यकताओं और करियर संभावनाओं के संबंध में प्रामाणिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह पहल युवतियों को रक्षा सेवाओं में भागीदारी के लिए तैयार करने हेतु मेंटरशिप, क्षमता निर्माण और करियर योजना पर केंद्रित है।

शुक्रवार को महिला आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम में कदम कदम बढ़ाए जा शीर्षक से एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। यह पुस्तक रक्षा सेवाओं में प्रवेश की तैयारी कर रही युवा महिलाओं के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी, जिसमें चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण की वास्तविकताएँ, शारीरिक एवं मानसिक तैयारी तथा सैन्य संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समाहित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *