Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आसरा आवास आवंटन में भ्रष्टाचार का दावा, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी करेगी अनशन

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार व अन्य

कानपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डूडा कार्यालय द्वारा दिव्यांग कोटे के अन्तर्गत आसरा आवास आवंटित सूची वाले नाम पात्रता सूची में नहीं है। इससे स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के चलते दिव्यांग कोटे के आवास स्वस्थ व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी 29 दिसंबर से विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना अनशन करने का निर्णय लिया है। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कही।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक आज शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क बगिया में संपन्न हुई। बैठक के दौरान वीरेंद्र कुमार ने कहा को मौजूदा सरकार दिव्यांजनों को लेकर काफी संजीदा है। शासन द्वारा समय-समय पर नवीन योजनाओं के जरिये दिव्यांजनों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी इन योजनाओं का लाभ अन्य लोगों को पहुंचाकर दिव्यांगों का हक़ छीनने का काम कर रहे हैं।

ऐसा ही मामला योजना के अंतर्गत देखने को मिला जहां सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को आसरा आवास आवंटित किया गया था लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों दिव्यांग व्यक्तियों के आवास को स्वस्थ व्यक्तियों के नाम आवंटित करके दिव्यांग कोटा पूरा करना बताया जा रहा है, जबकि पात्रता सूची में 232 दिव्यांगों को पात्र दर्शाया गया है और डूडा कार्यालय द्वारा दिव्यांग कोटे के अन्तर्गत आसरा आवास आवंटित सूची वाले नाम पात्रता सूची में नहीं है। इससे स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के चलते दिव्यांग कोटे के आवास स्वस्थ व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया है।

इस मामले में अनेकों बार पत्रों के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच की मांग जिला प्रशासन व सरकार से की जा चुकी है लेकिन आज तक इस भ्रष्टाचार की जांच नहीं की गई और ना ही दिव्यांगजनों को आसरा आवास आवंटित किया गया।

अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जिसकी वजह से गरीब दिव्यांगजनों को उनका हक और अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इसी के विरोध में दिव्यांगजन प्रदर्शन के माध्यम से अपना अधिकार अपनी आवाज को शासन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित,अशोक कुमार, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, जीतेन्द्र कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *