Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पंजाब में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

मृतक की तस्वीर।

– बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, दस दिन पहले हुई थी शादी

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पंजाब के मोहाली में गैंगस्टरों ने कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स प्रमोटर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की शाम मोहाली के गांव सोहना में उसे समय हुई, जब यहां कबड्डी के मैच चल रहे थे। हमले की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ली है। मृतक कबड्डी खिलाड़ी राणा बलचौरिया की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी।

मोहाली के सेक्टर 82 स्थित एक खेल के मैदान में वैदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से कबड्डी मैच करवाया जा रहा था।कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया उर्फ दिग्विजय सिंह उस समय मैदान में थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवान वहां पर आए और उन्होंने राणा बलाचौरिया के साथ सेल्फी ली। नौजवानों ने मौका पाकर राणा पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही खिलाड़ियों तथा दर्शकों में भगदड़ मच गई और राणा बलाचौरिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर भारी भीड़ होने के कारण पुलिस पहले से ही मौजूद थी। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राणा बलाचौरिया को मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।यह पूरा मामला गैंगस्टरों की मिली भगत के चलते हुआ है। इस कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाबी लोक गायक मनकीरत औलख भी परफॉर्म करने के लिए आने वाले थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, वहीं बंबीहा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि खेल प्रमोटर को गोलियां लगी हैं। लोगों ने आरोपितों का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है गैंगस्टरों की इंवॉल्वमेंट को लेकर अभी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। हंस ने बताया की एक सोशल मीडिया पोस्ट की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है इसकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

एक साल पहले ही खेल प्रमोटर बने थे राणाराणा बलाचौरिया के नाम से मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का असली नाम कंवर दिग्विजय सिंह था। वह कबड्डी खिलाड़ी से करीब एक साल पहले कबड्डी टीमों के प्रमोटर बन गए थे। वह कबड्डी टूर्नामेंट में अपनी टीमों को लेकर जाते थे। मूलरूप से पंजाब के बलाचौर के रहने वाले दिग्विजय सिंह पिछले कुछ समय से मोहाली में ही रह रहे थे। खिलाड़ी होने के साथ-साथ उन्होंने पंजाबी थिएटर में एक्टिंग भी की है। दिग्विजय सिंह की 10 दिन पहले शादी हुई थी और शादी के बाद पहली बार वह है खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोहाली आए थे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *