Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने जलाया एक दीप शहीदों के नाम

राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा जलाया गया एक दीप शहीदों के नाम।

मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा संचालित हिन्दू संस्कार केंद्र काली माता मंदिर देहरी गांव मुरादाबाद पर साेमवार को एक दीप देश के शहीदों के नाम का आयोजन किया। हिंदू संस्कार केंद्र के संयोजक पुजारी महेंद्र के निर्देशन में भव्य रंगोली और शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित कर देश भक्ति के गीतों पर प्रस्तुति पर कर मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं और स्वतंत्र रूप से अपने विचार आदान-प्रदान एवं व्यापार और परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं इसके लिए हमारे हमारे देश के अनेकों महापुरुषों ने बलिदान दिया तब हमें यह आजादी मिली है हमारा फर्ज बनता है की हम जो दीपावली का त्यौहार भव्यता और धूमधाम से मना रहे हैं इसके पीछे उन्हीं का बलिदान है राष्ट्रीय पुजारी परिषद देश के शहीदों के नाम एक दीप प्रज्वलित कर उनको याद कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुजारी परिषद के महानगर अध्यक्ष आचार्य कामेश्वर मिश्रा ने की संचालन राष्ट्रीय पुजारी परिषद के मंत्री विनोद शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में महन्त राघव दास, लातूर सिंह फौजी, चंद्रपाल सिंह चौहान भूपेंद्र सिंह वीरपाल सिंह,विनीत पटवारी सुमन देवी श्यामू देवी गिरीश देवी अनीता देवी बच्चों के नाम से स्वाति गंगवार रोशनी वर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *