Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस युवाओं को नेतृत्व, जिम्मेदारी व आत्मनिर्भरता का सिखाता है सबक : डॉ राजीव

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस युवाओं को नेतृत्व, जिम्मेदारी व आत्मनिर्भरता का सिखाता हैं सबक

कानपुर, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया है। यह जानकारी बुधवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव ने दी।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव ने कहा कि हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। यह न केवल समाज सेवा का एक माध्यम है बल्कि यह युवाओं को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं आत्मनिर्भरता का पाठ भी पढ़ाता है। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं से ऊपर उठकर समाज की सेवा करनी चाहिए जिससे राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सके।

डॉ राजीव ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है तथा युवाओं में असीम ऊर्जा एवं उत्साह होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम उस ऊर्जा को एक सकारात्मक दिशा देते हैं। इस मौके पर जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए छात्र-छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की तकनीक पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव द्वारा बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों एवं कृषि रक्षा रसायनों के अधाधुंध प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसलिए रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि यह खाद लगभग ढाई महीने में बनकर तैयार हो जाती है तथा इससे पौधों की संतुलित वृद्धि होती है जिससे अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। इसके साथ साथ मिट्टी की उर्वरता में भी सुधार होता है। कार्यक्रम में स्नातक के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लगभग 40 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *