Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में 2026 में होगा राष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन

कार्यक्रम में शामिल लोग
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली स्थित प्यारेलाल भवन आरटीओ में रविवार को अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन में हजारों प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन सुंडी समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज, अखिल भारतीय शौंडिक संघ और झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

यह जानकारी झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता और अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन के संयोजक एवं प्रवक्ता बीरेंद्र साहु ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहु थे। वहीं कार्यक्रम के अन्य अतिथियों में प्रो राम अवतार पूर्वे, सांसद आदित साहु, सांसद सौमित्र खां, बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य रेखा गुप्ता, पूर्व शिक्षा मंत्री रामचंद्र पूर्वे, विधायक डॉ श्वेता गुप्ता, डॉ वरुण,डा प्रकाश चंद्रा शहीद कई गण्यमान्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो राम अवतार महतो ने की।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मांग पत्र भेजा गया। मांग पत्र में सुंडी शौंडिक जाति को दिल्ली में पिछड़ा वर्ग की सूची में जल्द शामिल करने की मांग की गई।

कार्यक्रम में शिवरतन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कई दशकों से दिल्ली में रहने वाले सुंडी समाज के लोगों ने देश के विभिन्न राज्य और विदेशों से शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़,ओड़िशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंच परगना झारखंड, योगेश्वर पिलानी परगना, नेपाल, मिथिलांचल, दुबई, मॉरिशस और भूटान के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों को मंच पर मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक बीरेंद्र साहु ने कहा कि वे 18 साल की उम्र से ही सुंडी शौंडिक जाति की सेवा का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गांव, पंचायत,प्रखंड, क्षेत्रीय,जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों कार्यक्रम आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज की महिला,युवा और बुजुर्गो को जोड़ने का प्रयास किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *