Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद जिले के एनसीसी कैडेट्स ने फतह किया माउंट रेनोक

माउंट रेनोक फतह करने वाले मुरादाबाद जिले के एनसीसी कैडेट्स।

मुरादाबाद, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद जिले के एनसीसी कैडेट्स ने साहसिक गतिविधियों में बरेली ग्रुप और अपनी बटालियन का नाम रोशन किया है। भारत के सबसे कठिन पहाड़ी ट्रैक्स में से एक को पार कर माउंट रेनोक की चोटी पर झंडा फहराया है। 24 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद के कैडेट सतेंद्र सिंह और अंडर ऑफिसर किशन वर्मा ने इस दल का प्रतिनिधित्व किया।

हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से कठिन बेस कैंप ट्रैक को सफलतापूर्वक पार किया। इसके बाद माउंट रेनोक को फतह किया। इस पर्वत चोटी की ऊंचाई लगभग 16,500 फीट है। 24 नवम्बर से एक दिसम्बर तक कैडेट्स को बेसिक माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदू कॉलेज के एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि कैडेट्स इससे पूर्व बीएमसी अल्फा ग्रेड से उत्तीर्ण कर चुके है। एनसीसी बरेली ग्रुप से इस विशेष शिविर के लिए उनका चयन किया था। एक दिसम्बर को 25 किग्रा से अधिक वजन वाले रक्सैक के साथ ट्रैक की शुरुआत की गई।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *