Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में सर्व धर्म पूजा के साथ शुरू हुआ एनसीसी शिविर

NCC

– इस बार गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल होंगे 898 महिला सहित 2406 कैडेट्स

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में मंगलवार को ‘सर्व धर्म पूजा’ के साथ गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) शुरू हुआ। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में कई अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, लघु शस्त्र फायरिंग, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग दस्‍ते और फ्लैग एरिया डिजाइनिंग शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष के गणतंत्र दिवस शिविर में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट भाग लेंगे। युवा विनिमय कार्यक्रम (वाईईपी) के तहत 25 विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के कैडेट और अधिकारी भी इस समारोह में भाग लेंगे। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कैडेट का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

उन्होंने कैडेट से आग्रह किया कि वे ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की सच्ची भावना से प्रेरित होकर धर्म, भाषा और जाति के भेदभाव को दूर करते हुए चरित्र, सत्यनिष्ठा, निःस्वार्थ सेवा, भाईचारा और टीम वर्क जैसे सर्वोच्च गुणों का प्रदर्शन करें। गणतंत्र दिवस शिविर ‘एकता और अनुशासन’ के अपने आदर्श वाक्य को कायम रखते हुए देशभर से एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

(Udaipur Kiran) निगम

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *