Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सफेद चादर में लिपटा एनसीआर, कोहरे के चलते दृश्यता रही शून्य

सफेद चादर में लिपटा एनसीआर, कोहरे के चलते दृश्यता रही शून्य

नोएडा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर शनिवार को कोहरे की सफेद चादर से ढक गया। दृश्यता शून्य हो गई। वाहन चालकों को हाईवे और अन्य मार्ग पर वाहन चलाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि वाहन चालक 10- 15 किलोमीटर की स्पीड से वाहन चलाते हुए सड़क पर देखे गए। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यहां के विभिन्न हाईवे पर देर रात से सुबह तक पुलिस के अधिकारी डटे रहे। उन्होंने वाहन चालकों को रोककर सुरक्षित वाहन चलाने की नसीहत दी। कई जगहों पर पुलिस ने भारी वाहन चालकों को रोक कर उन्हें चाय पिलाई तथा उन्हें सचेत किया कि वे वाहन चलाते समय सजग रहें और अगर नींद आती है तो वे सड़क किनारे वाहन लगाकर खड़े हो जाएं।

आज सुबह से दृश्यता शून्य रही। आलम यह था कि पास की भी चीजें नहीं दिखाई दे रही थीं। नोएडा और आसपास के क्षेत्र में कोहरे की सफेद चादर ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों को 1 मीटर दूर की भी कोई चीज दिखाई नहीं दे रही थी। यहां की सोसाइटी में एक टावर से दूसरे टावर को देख पाना मुश्किल हो रहा था। सुबह के समय जब लोग सोकर उठे तो पूरा शहर सफेद चादर से ढका हुआ था। यहां के विभिन्न एक्सप्रेस वे जिसमें यमुना एक्सप्रेस वे, नोएडा एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे 91, नेशनल हाईवे 24, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दृश्यता सुबह से शून्य दर्ज की गई। वाहन चालकों को कोहरे के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते यहां के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में ड्यूटी करने वाले लोग भी समय से नहीं पहुंच पाए।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *