
ऊना, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . Himachal Pradesh Indian जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रूपिंद्र सिंह देहल ने Bihar विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर बताया है.
रूपिंद्र सिंह देहल ने कहा कि Bihar की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह स्थिर सरकार, मजबूत नेतृत्व और विकासात्मक राजनीति के साथ है. एनडीए को मिला जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रहित की नीतियों और Bihar सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. उन्होंने कहा कि यह जीत विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के ऊपर सकारात्मक विकास एजेंडे की विजय है. Bihar के मतदाताओं ने विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है.
रूपिंद्र सिंह देहल ने हिमाचल भाजयुमो की तरफ से सभी विजयी उम्मीदवारों तथा एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी और विकास की राह को और मजबूत बनाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / विकास कौंडल
