Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

नीरज चोपड़ा ने पत्नी के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह भेंट प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक बातचीत हुई, जिसमें खेल से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, “नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात हुई। खेल सहित कई विषयों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।”

प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज चोपड़ा ने भी ‘एक्स’ पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का समय देने के लिए धन्यवाद। खेलों के प्रति आपका दृष्टिकोण और समर्थन हम सभी भारतीयों के लिए हमेशा प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा है।”

उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है और उनकी उपलब्धियों ने देश में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *