Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मिशन शक्ति अभियान के तहत नाै महिलाओं को मिला नव दुर्गा शक्ति सम्मान

“नव दुर्गा शक्ति सम्मान” से सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम पवन कुमार गंगवार

मीरजापुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को “नव दुर्गा शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने वालों में मीनू देवी, ई-रिक्शा चलाकर घर-घर कूड़ा संग्रहण कर स्वच्छ भारत मिशन को गति देने, डॉ. रेवती यादव, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बेहतर सेवाएं देने के लिए, शिल्पा श्रीवास्तव, एनआरएलएम के अंतर्गत महिलाओं की आजीविका सुधारने के लिए, निधि सिंह पटेल, पावरलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करने के लिए, डॉ. आश्रेयी आद्या चटर्जी, उच्च शिक्षा व मिशन शक्ति अभियान में विशेष योगदान, रंजना ठाकुर, जल जीवन मिशन में महिलाओं को जल सहेली और बच्चों को तल दूत बनाने में योगदान, सोना देवी, सफाई कर्मी के रूप में स्वच्छता कार्यों में उल्लेखनीय प्रयास के लिए, पल्लवी सिंह, महिला आरक्षी के तौर पर महिला सुरक्षा में सराहनीय कार्य व रीता शर्मा, प्रधानाचार्य के रूप में शिक्षा व महिला-बालिका उत्थान में योगदान के लिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के जरिए गिरते लिंगानुपात में सुधार और बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए नाटक, नुक्कड़ नाटक, बैनर-पोस्टर, वाल पेंटिंग और प्रतियोगिताओं के आयोजन पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से पारदर्शिता के साथ कार्य कर मिशन शक्ति को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर जिलाधिकारी भू/रा देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह और महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *