Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

साढे तीन किलो चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में नेपाली महिला तस्कर

पूर्वी चंपारण,02 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिले के चिरैया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रूपये के चरस के साथ एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है,जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पकड़ी गई महिला तस्कर चंद्रिका कुमारी नेपाल के सरलाही जिला के मालंबा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी देवेन्द्र ठाकुर की पत्नी है।

थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली कि एक नेपाली महिला तस्कर 3 किलो 542 ग्राम चरस लेकर बस द्वारा घोड़ासहन से मोतिहारी किसी को डिलीवरी देने जा रही है। सूचना के आलोक में पुलिस ने बस को चिरैया थाना के समीप रुकवाकर जांच की, जिसके बाद उक्त महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके पूर्व भी चिरैया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 5 तस्करों को लाखों रूपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव का बिहारी राय भी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के दौरान चिरैया के किसी कथित मुखिया का नाम सुर्खियों में आया था। लेकिन पुलिस अभी तक उसका शिनाख्त नहीं कर पाई है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *