Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

पारदर्शी प्रशासन और शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना पहली प्राथमिकता : कलेक्टर कुणाल दुदावत

कोरबा 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आज शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनीस्तर पर व बेहतर क्रियान्वयन कर अंतिमछोर के व्यक्ति तक को लाभान्वित करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए विभाग के कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में अनुशासन का पालन करें एवं समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा अभी तक ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं किया जा रहा है, वे अनिवार्य रूप से एक जनवरी से इसका संचालन सुनिश्चत करते हुए फाइल को आगे बढ़ाये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर दुदावत ने शासन के दिशा निर्देश के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर लगाने के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए आमजनता को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान खरीदी की स्थिति, उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्था, भौतिक सत्यापन, टोकन की व्यवस्था, गेट पास की जानकारी ली और निर्देशित किया कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं न हो। कलेक्टर ने 21 दिसम्बर को पल्स पोलियो दिवस की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन एक टीम के रूप में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजनों को लाभ पहुचाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएल बैठक के साथ आगामी कुछ दिवस में सभी विभागों की समीक्षा बैठक करने की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए।

कलेक्टर दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को किसी सामग्री की खरीद के लिए जेम पोर्टल का उपयोग सुनिश्चित करने और बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर किसी सामग्री को खरीद न करने के निदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने डीएमएफ के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत कार्यों को प्रक्रिया में रखने और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए योजना तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *