Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एनआईए ने केरल से फरार नक्सलियों के सहयोगी को किया गिरफ्तार

एनआईए

– झारखंड लांजी जंगल विस्फोट मामले में है आरोपितनई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के लांजी जंगल में हुए आईईडी विस्फोट मामले में फरार नक्सलियों के सहयोगी को केरल से गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में साल 2021 में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई थी और तीन अन्य घायल हुए थे।

एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति सवॉन टुटी उर्फ सबन टुटी झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का निवासी है। वह लंबे समय से केरल के इडुक्की जिले के मुन्‍नार में छिपा हुआ था। एनआईए ने केरल पुलिस के सहयोग से सोमवार को उसे दबोच लिया। उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद किए गए, जिनसे उसकी पहचान और अन्य जानकारी मिली।

सवॉन टुटी पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था और उस पर बीस हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

उल्लेखनीय मार्च 2021 में झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित लांजी जंगल क्षेत्र में हुए इस विस्फोट में तीन झारखंड जगुआर जवान शहीद हुए और सीआरपीएफ के एक सहायक निरीक्षक समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में एनआईए ने पाया कि सवॉन टुटी प्रतिबंधित नक्सली संगठन का सक्रिय सहयोगी था और वह संगठन के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर इस साजिश में शामिल था।

एनआईए ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों और साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *