Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कार से टकरा कर बाइक सवारों पर गिरी नीलगाय, एक युवक की मौत, दो घायल

मृतक युवककी फोटो
दूसरे युवक कीफोटो
घायल युवककी फोटो

अमेठी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अमेठी-सुलतानपुर राजमार्ग पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भेटुआ ब्लॉक अन्तर्गत परतोष वाइन शॉप के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार आ रही अर्टिका कार अचानक सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीलगाय उछलकर सामने से आ रही बाइक पर जा गिरी।

इस हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार (20) पुत्र स्वर्गीय लल्लन, निवासी मल्हूपुर, संग्रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी धीरज कुमार (23) पुत्र मथुरा प्रजापति और विशाल कुमार (17) पुत्र छोटेलाल कश्यप, दोनों निवासी संग्रामपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक धम्मौर में हलवाई का कार्य करने जा रहे थे। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु कुमार वर्मा ने बताया कि धीरज और विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

अमेठी कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *