Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पीएमओ को पत्र भेज कर निषाद युवा वाहिनी ने की निषाद आरक्षण की मांग

*पीएमओ को पत्र भेज कर निषाद युवा वाहिनी ने की निषाद आरक्षण की मांग - सुशील चंद साहनी एडवोकेट*

गोरखपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निषाद युवा वाहिनी, निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर प्रयासरत है। इसके लिए निषाद युवा वाहिनी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।

निषाद वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद्र साहनी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि निषाद आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री संबोधित एक ज्ञापन स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे भेजा गया है। इस दौरान बताया कि जिस तरह दिल्ली, पश्चिम बंगाल की तरह निषाद समाज की उपजातियां को केवट मल्लाह, बिंद, कश्यप, बाथम, माझी, तुरहा, धीवर, गोडिया आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करके अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश पारित करें और सत्ता में बैठे निषाद समाज के नेताओं से भी अपील की कि हमारे समाज को आरक्षण दिलाने में पहल करें।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *