Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मुख्यमंत्री से एनआईटी निदेशक ने की मुलाकात, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते एनआईटी के निदेशक

रांची, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो (डॉ) गौतम सूत्रधर ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर को आयोजित संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को उन्होंने दीक्षांत समारोह की चल रही तैयारियों से भी अवगत कराया। दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *