Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नोडल अधिकारी ने जानी विकास कार्यों की हकीकत

नोडल अधिकारी ने जानी विकास कार्यों की हकीकत

हाथरस, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । क्षेत्र में लखनऊ से आए नोडल अधिकारी आईएएस विवेक कुमार ने सीडीओ पीएन दीक्षित और जिले के अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने नगर पंचायत सहपऊ के कंपोजिट गड्ढे, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर, लोधई और धाधऊ में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। कोंकना कलां में अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया।

ग्राम लोधई में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की अनुपस्थिति और सफाईकर्मियों द्वारा नियमित सफाई न करने की शिकायत की। नोडल अधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। इसके बाद, उधैना गौशाला का निरीक्षण करते हुए आईएएस विवेक कुमार ने वहां टूटे हुए टिन शेड देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर इन शेडों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। गौशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया गया। कोंकना कलां में अमृत सरोवर मिशन के तहत हुए कार्यों में भी कुछ कमियां पाए जाने पर नोडल अधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। ग्राम लोधई के कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां बच्चों से मिड-डे मील की गुणवत्ता और वितरण के बारे में पूछताछ की गई। गौशाला में गायों के लिए बने टिन शेड और उनके चारे की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद, अधिकारियों ने गायों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने गौशाला के लिए कुछ आर्थिक सहायता भी दान की। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे तीन दिन के भीतर गौशाला के टिन शेडों को ठीक कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामकिशन सिंह, बीडीओ बीपी लवानिया, एडीओ पंचायत अनिल कुमार उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *