Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अब सिर्फ 200 रुपए में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस: घर बैठे मोबाइल पर ऑनलाइन होंगी 37 सेवाएं, जयपुर के बाद पूरे राजस्थान में लागू होगी सुविधा

राजस्थान में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) रिन्यू कराने तक के 37 काम घर बैठे ऑनलाइन हो सकेंगे। इसके लिए आरटीओ के चक्कर लगाने या किसी एजेंट को कमीशन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गाड़ियों की एनओसी मुफ्त मिलेगी और ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ 200 रुपए में बन जाएगा। अन्य कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क ही देना होगा।

driving license

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिलेंगी सुविधाएं

ट्रांसपोर्ट विभाग ने अन्य विभागों की तर्ज पर पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया है। अब स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से सभी काम किए जा सकते हैं। इसकी शुरुआत जयपुर आरटीओ ऑफिस से हो चुकी है, जहां से विभाग को सकारात्मक फीडबैक मिला है। जल्द ही यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।

कौन-कौन से काम होंगे ऑनलाइन और कितना शुल्क लगेगा?

जयपुर के झालाना स्थित आरटीओ ऑफिस के 37 कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इन सेवाओं में वाहन ट्रांसफर, एनओसी, डुप्लीकेट आरसी, रजिस्ट्रेशन रिन्युअल, एड्रेस बदलना, आरसी कैंसिल, परमिट एप्लिकेशन (स्पेशल, टेम्परेरी, डुप्लीकेट परमिट व रिन्युअल) आदि शामिल हैं। साथ ही, टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन मिल सकता है और सभी प्रमाणपत्रों का प्रिंट भी ले सकते हैं। टैक्स भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

लोन कटवाना (हाइपोथिकेशन टर्मिनेशन) यानी बैंक या फाइनेंस कंपनी का नाम आरसी से हटवाने और लोन चढ़वाने (हाइपोथिकेशन एडिशन) की प्रक्रिया भी अब ऑनलाइन होगी।

22 कार्यों के लिए आरटीओ ऑफिस जाना जरूरी

इनमें से शेष 22 कार्य, जिनमें वाहन की आवश्यकता होती है, उसके लिए वाहन लेकर आरटीओ ऑफिस जाना जरूरी है। जैसे- वाहन मोडिफिकेशन, वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट आदि। बिना आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन के मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए भी आरटीओ ऑफिस जाना पड़ेगा।

तीन वेबसाइट से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

नई व्यवस्था के तहत parivahan.gov.in, vahan.parivahan.gov.in और sarthiparivahan.com से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सारथी वेबसाइट से ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। यदि ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है तो आरटीओ हेल्प डेस्क या ई-मित्र की सहायता ली जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर से parivahan.gov.in पर जाएं।

  • ऑनलाइन सर्विसेज (Online Services) का विकल्प चुनें, यहां 22 सेवाएं डिस्प्ले होंगी।

  • जिस सेवा में आवेदन करना है, उस विकल्प को चुनें।

  • उदाहरण के तौर पर, वाहन सेवा के लिए राज्य और वाहन नंबर डालें।

  • वेरिफिकेशन के लिए चेसिस नंबर दें।

  • इसके बाद अपनी आरसी डाउनलोड करें, ट्रांसफर, एड्रेस चेंज, एनओसी या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए विकल्प चुनें।

  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन राशि जमा कराएं। अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *