Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का बनाया जाएगा स्मारक : नृपेंद्र मिश्र

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक

अयोध्या, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों और न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को श्री मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट अध्यक्ष अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक प्रारम्भ हो गई है I बैठक में ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, महंत दीनेंद्र दास, डा. अनिल मिश्र, विषेश आमंत्रित दिनेशचंद्र, गोपाल राव सहित सभी सदस्य पहुंच रहे हैं I पिछली बैठक इससे पूर्व ट्रस्ट की बैठक नौ सितंबर को हुई थी। आज की बैठक में संपन्न हुये ध्वजारोहण कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों सहित राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा होनी है।

बैठक में सम्मिलित होने आए ट्रस्ट निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए रामजन्मभूमि के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का स्मारक बनाया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों और महापुरुषों का भी स्मारक बनेगा। उन्होंने बताया कि स्मारक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, बाउंड्री वॉल में 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल पूरी तरह सीधी होगी, जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त जमीन खरीदी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *