Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्‍या बढकर हुई 100

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (नेशनल मेडिकल कमिशन-एनएमसी) की ओर से देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए नई एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी होने के साथ ही, झारखंड को बड़ी सौगात मिली है। झारखंड के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में 100 सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिली है। एमबीबीएस सीटों में बढोत्तकरी होनेवाले मेडिकल कॉलेजों में मुख्य रूप से एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर (सरकारी कॉलेज) और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर (निजी कॉलेज) के नाम शामिल है।

इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 100 हो गई है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य विभाग) अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी।

उन्‍होंने कहा कि सरकार के लगातार प्रयास का परिणाम है कि राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ी है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में कम से कम 150 सीटें उपलब्ध हों। अभी एक सरकारी कॉलेज में सीट बढ़ाई गई है, जबकि शेष चार अन्य कॉलेजों में भी 50-50 सीटों की वृद्धि के लिए प्रस्ताव पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सीट बढ़ने से राज्य में डॉक्टरों की उपलब्धता में सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवा को बल मिलेगा।

सचिव ने बताया कि एनएमसी के पॉलिसी एंड कोऑर्डिनेशन डिवीजन की ओर से एक सार्वजनिक नोटिस जारी की गई है। यह नो‍टिस राजीव शर्मा, निदेशक (पी एंड सी), एनएमसी की ओर से जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि मेडिकल असेस‍मेंट एंड रेटिंग बोर्ड की अधिसूचना में यूजीएमईबी के तहत स्नातक एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की सीटों की अद्यतन सूची प्रकाशित की गई है। यह संशोधन मौजूदा मेडिकल कॉलेजों की सीटों के नवीनीकरण और नए कॉलेजों या अतिरिक्त सीटों के अनुमोदन के बाद तैयार किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि एनएमसी ने सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और प्राचार्यों, अभिभावको और नीट यूजी 2025 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से इस अद्यतन जानकारी को संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *