Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अलग – अलग धर्म से उनके लोगों के लव पर ऑब्जेक्शन समझ से परे – अतहर जमाल लारी

आई लव पोस्टर (लोगो)

वाराणसी, 27 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । बहुजन समाज पार्टी के वाराणसी लोकसभा से प्रत्याशी और बेबाक विषय रखने वाले अतहर जमाल लारी ने कहा कि सबको अपने धर्म से लव करने का अधिकार है। इस पर किसी व्यक्ति को ऑब्जेक्शन नहीं होना चाहिए। अलग अलग धर्म से उनके लोगों के लव पर ऑब्जेक्शन समझ से परे है। कोई आई लव मोहम्मद कहे, कोई आई लव महादेव कह दे या

आई लव क्राइस्ट, आई लव गुरु नानक, आई लव बुद्ध कहे, इस पर ऑब्जेक्शन सही नहीं है। अतहर जमाल लारी ने आगे कहा कि वाराणसी सहित प्रदेश में लव वाले पोस्टर के विरोध में जो कुछ हो रहा है, ये भी पूरी तरह से समझ के परे है। बरेली में हुई घटना के संबंध में अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। यह जांच का विषय है, इसके बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *