Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हाड़ कपाऊ ठंड में न्याय पाने काे पहुंचे 67 फरियादियाें में से दाे काे मिला न्याय

अमृतपुर में मौजूद डीएम

फर्रुखाबाद, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कंपकपाती ठंड में न्याय की उम्मीद से पहुंचे 67 फरियादियों में से 65 को आश्वासन का झुनझुना थमा वापस कर दिया गया। मात्र दो फरियादियों को न्याय मिल सका। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33, पुलिस की 09, विकास विभाग की 11, विद्युत विभाग की 07, खाद्य व रसद विभाग की 02 व अन्य विभागों की 05 को मिलाकर कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं। उनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। 65 को आश्वासन देकर वापस किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 02 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस मोके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *