Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अधिकारियों ने विधानसभा का भ्रमण कर ली कार्य संचालन की जानकारी

भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों की टीम सहित अन्‍य की फोटो

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखण्ड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित पदाधिकारियों ने शनिवार को विधानसभा का भ्रमण किया।

इसके साथ ही उन्‍होंने विधानसभा की कार्यवाही संबंध‍ित विभ‍िन्‍न कार्य संचालकों को के बारे में जानकारी ली। पदाधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण, शैक्षणिक परिभ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इस भ्रमण में 46 प्रशिक्षणार्थियों के एक समूह का शैक्षणिक भ्रमण हुआ। वहीं 46 प्रशिक्षणार्थियों के दूसरे समूह का शैक्षणिक भ्रमण झारखंड विधानसभा में दोपहर में हुआ। इसके अलावे एडीएम वंदना सेंजलवकर के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों ने सभा वेश्म सहित विधानसभा सचिवालय का भी भ्रमण किया। इस दौरान झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने सबों को झारखंड विधानसभा के कार्य संचालन, सभा और समिति के विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *