Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वृद्धा की सड़क हादसे में मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जमालपुर थाना क्षेत्र के बिक्सी–ओइनवां मार्ग पर रविवार सुबह घने कोहरे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हमीदपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर पीछे बैठी 65 वर्षीय सुन्दरावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही चैनपुरा गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सुन्दरावती देवी गांव निवासी शेरू की बाइक पर पीछे बैठकर जफरपुरा गांव में चिकित्सक के पास बीपी की जांच कराने जा रही थीं। जब बाइक भवानी माता मंदिर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वृद्धा सड़क पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे शेरू को भी चोटें आईं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।

परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जमालपुर अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आवश्यक तथ्यों की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *