Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुर में ट्रेन की चपेट में आया असम का वृद्ध, मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि वृद्ध की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की शिनाख्त उसके पास से मिली एक पर्ची के आधार पर असम राज्य के सुआलकुची निवासी माहिम कालिता (70) पुत्र स्वर्गीय गोलाप कालिता के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, माहिम कालिता की गुमशुदगी सुआलकुची थाने में दर्ज थी। वह छह दिन पहले घर से बिना बताए निकले थे। शव की पहचान मृतक के भांजे निकुंद दास ने की, जो परिजनों के साथ उनकी तलाश में वाराणसी पहुंचे थे।

परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *