Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

सुशीला कार्की को ओली की चेतावनी, गिरफ्तार किया तो गिरा देंगे सरकार

पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते ओली

काठमांडू, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पार्टी नेतृत्व पर हाथ डालने की कोशिश होने पर देश ठप कर देने की चेतावनी दी है। ओली ने यह भी कहा कि अगर उनकी गिरफ्तारी की गई, तो यह सरकार उसी दिन गिरा दी जाएगी।

महाधिवेशन से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण के तुरंत बाद आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित ओली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। ओली ने सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने की आवश्यकता बताते हुए इसके लिए देशभर से तैयारी की स्थिति में रहने का भी निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि एमाले नेतृत्व पर हमला करना दुनिया में सबसे महंगा साबित होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *