Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बुलेट और पांच लाख न देने पर पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला

सांकेतिक फोटो

बरेली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उसका निकाह करीब डेढ़ साल पहले श्यामगंज निवासी नफीस से हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान, बाइक और गहने दिए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष की दहेज की भूख खत्म नहीं हुई। आरोप है कि पति नफीस, ससुर सलीम, जेठ गुड्डु व अनीस तथा जेठानी साजिया व चमन बुलेट मोटरसाइकिल, पांच लाख रुपये नकद और अतिरिक्त गहनों की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाने लगे।

मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि जब वह ससुराल वापस पहुंची तो पति ने तीन तलाक कहकर उसे फिर बाहर कर दिया और दहेज लाने पर ही घर में रखने की बात कही।

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *