Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर किसानों को सहफसली खेती करने पर जोर

कार्यक्रम में शामिल चोधरी जयंत

बागपत, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बागपत में चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने किसानों को सम्मानित किया। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती बागपत के किशनपुर बराल में गुरुवार को मनाई गई।

इस कार्यक्रम में किसान सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों को आधुनिक और सहफसली खेती अपनाने की सलाह दी। चोधरी जयंत सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान सिर्फ खेत तक सीमित न रहे, बल्कि विज्ञान, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई सोच को खेती से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसान भारतीय कृषि की असली ताकत हैं और इन्हें संगठित करने के लिए एफपीओ जैसी योजनाएं लाई गई हैं। जयंत सिंह ने किसानों को चेताते हुए कहा कि एक ही फसल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि बागवानी, फल, सब्जी, मसाले और वैकल्पिक फसलों में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं।

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *