Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं काे विश्वविद्यालय में कराया गया शैक्षिक भ्रमण

कार्यक्रम के दौरान लिया गया छाया चित्र

कानपुर, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत निकटस्थ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व जीजीआईसी, फर्रुखाबाद का छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कैंपस में शैक्षिक भ्रमण सोमवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ रश्मि गोरे तथा डॉ सर्वेश मणि त्रिपाठी ने जीजीआईसी की प्रधानाचार्या रिचा यादव का स्वागत करते हुए किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आशीर्वाद तथा कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय बालिकाओं की शिक्षा में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। उपरोक्त भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को विश्वविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं से परिचित कराते हुए एकेडमिक प्रोग्राम्स की जानकारी देना तथा उसके लिए आवश्यक कुशलताओं को विकसित करने के लिए छात्राओं को निर्देशन देना भी है।

प्रधानाचार्या रिचा यादव ने कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का वर्तमान स्वरूप निश्चित रूप से कुलपति के दूरदर्शिता एवं श्रेष्ठ प्रशासन तथा लगातार किए जाने वाले श्रम का परिणाम है। विद्यालय की छात्राएं सभी विभागों में जाकर तथा नवीन शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी पाकर अत्यंत प्रसन्न थी। सभी विभागों के निदेशक एवं विभाग अध्यक्षों द्वारा छात्राओं का स्वागत किया गया।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *