Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

हिंडालको की पहल पर जनजातियों को पेयजल की समस्या से मिली निजात

पेयजल की समस्‍या के समाधान पर जुटे हिंडालकों के अधिकारी और ग्रामीण

गुमला, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में चिरोडीह पंचायत अंतर्गत अमतीपानी-चिरोडीह हिंडाल्को माइंस के सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत अमतीपानी गांव में सोमवार को जलमीनार निर्माण परियोजना का कार्य किया गया। इससे गांव के कमजोर जनजातीय समूह के 21 परिवारों को लाभ होगा। जो लंबे समय से पेयजल और पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थे। जलमीनार बनने ग्रामीण की पेयजल की समस्‍या दूर होगी।

परियोजना के अंतर्गत गांव से लगभग 561 मीटर की दूरी पर स्थित जलस्रोत पर कुएं का निर्माण किया गया और सौर ऊर्जा चालित 2 एचपी पम्प के माध्यम से पानी को जलमीनार (ओवरहेड टैंक) तक पहुंचाया गया। इससे अब सभी 21 परिवारों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा। जलमीनार का उद्घाटन भारतीय खान ब्यूरो के पदाधिकारी फिलिप्स हापडखाडा क्षेत्रीय खान जियोलॉजिस्ट ने किया।

मौके पर उन्होंने बताया कि यह परियोजना चौरापाठ गांव के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। यह सीएसआर पहल जल सुरक्षा और सामुदायिक जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। इस पहल के लिए ग्रामवासियों ने कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताया और इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहायक प्रबंधक जीवन मोहंती, अमित प्रधान, गौरी शंकर, श्री गंगोली, सीएसआर पदाधिकारी दीपक सिंह , निशार दास, आसिफ अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *