चांदन द्वादशी के अवसर पर खाटू नरेश को लगा खीर चूरमा का भोग

रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्याम मण्डल की ओर से रांची के ग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।
भोग के मुख्य यजमान गोविंद अग्रवाल और सुमन ने अपने परिवार के साथ श्री श्याम बाबा को भोग अर्पित किया।
इस दौरान सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और अग्रवाल परिवार की ओर से गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन किया गया।
साथ ही विभिन्न प्रकार के फल और मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय – लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।
द्वाशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने के लिए भक्त कतारबद्ध नजर आए। साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता पहुंचे भक्तजनों को पेयजल का वितरण कर रहे थे। खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया और सैकडों भक्तजनों प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विकाश पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल, प्रियांश पोद्दार, संजय सारस्वत, अजय साबू, प्रमोद बगड़िया, महेश सारस्वत, अमित जलान सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak



