Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

दीपावली के अवसर पर भक्तों ने बाबा श्याम सहित अन्य मंदिर में मनाया दीपोत्सव

श्याम बाबा की फाइल फोटो

रांची, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली के शुभ अवसर पर सोमवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दरबार (मुख्य मंड) पर दीपोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर श्याम बाबा का स्नान और तिलक श्रृंगार किया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घी के दीपक की व्यवस्था मंदिर परिसर में उपलब्ध थी। वहां पहुंचे सभी श्रद्धालु अपने परिवारजनों के नाम का एक दीपक बाबा के दरबार में प्रज्जवलित किया और मत्था टेककर सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बाबा को अर्पित दीपावली के महाप्रसाद (भोग) प्राप्त किया।

वही दिवाली के अवसर पर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काली मंदिर, रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर, धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य देवालयों में भक्तों ने जाकर श्रद्धापूर्वक दीप जलाए और माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया। कई भक्तों ने मंदिर में शाम की आरती में भी शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *