Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एकादशी पर गड़बड़ा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सागर, देवी जागरण की भव्य तैयारी

शीतला धाम में दर्शन पूजन के लिये कतारबद्ध भक्त।

मीरजापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गड़बड़ा धाम में एकादशी तिथि के पावन अवसर पर सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही भक्त सेवटी नदी में स्नान कर हाथों में नारियल, चुनरी, फूल-माला व प्रसाद लेकर कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन के लिए खड़े नजर आए। कपाट खुलते ही जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा और भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर मनोकामनाएं अर्पित कीं।

कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा का श्रवण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र शुक्ल व ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि भोर से दोपहर तक करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

एकादशी के अवसर पर होने वाले देवी जागरण को लेकर मंदिर को फूल-पत्तियों और आकर्षक झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। भक्त धनंजय मिश्र के सौजन्य से सायंकाल देवी जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था संभालते नजर आए।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *