Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मोबाइल पर ‘जय श्री राम’ लिखते ही जला रावण, छात्रों का अनूठा डिजिटल रावण दहन

रावण का पुतला

मीरजापुर, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में मझवां ब्लॉक के चक चरिया गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में इस बार दशहरा उत्सव एक अनोखे और तकनीकी अंदाज में मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने “स्मार्ट रावण दहन” की अनूठी विधि पेश की, जिसमें मोबाइल फोन पर सिर्फ “जय श्री राम” लिखते ही रावण का पुतला जल उठा।

इस प्रयोग को विद्यालय के कक्षा 11 के छात्रों की टीम ने तैयार किया, जिसका मार्गदर्शन शिक्षकों विकास और रोहित ने किया। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि छात्रों ने एक विशेष यंत्र बनाया, जिसमें मोबाइल फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह प्रयोग किया गया। जैसे ही मैसेज भेजा गया, इलेक्ट्रिक सिग्नल से पुतले में लगा यंत्र सक्रिय हुआ और स्पार्क पैदा होते ही रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा।

अद्भुत दृश्य देख दर्शक रोमांचित हो उठे और बच्चों की इस तकनीकी उपलब्धि पर जोरदार तालियां बजाईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिकांत उपाध्याय ने कहा कि यह पहल केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि छात्रों की सृजनात्मकता और आधुनिक तकनीक में दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

इस नवाचार ने दशहरे के पारम्परिक उत्सव को नया आयाम दिया और यह संदेश दिया कि यदि तकनीक का सही उपयोग किया जाए तो वह सांस्कृतिक परंपराओं को और अधिक प्रभावशाली बना सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *