Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बेतिया, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बेतिया पुलिस जिला स्थित लौरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान परोराहा निवासी ओम प्रकाश यादव, पिता भीखम यादव के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चटकल चौक स्थित एक मीट–चावल की दुकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान दुकान से 13 पीस (8 पीएम) विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से विदेशी शराब रखकर उसकी बिक्री की फिराक में था। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *