Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लिंक पर एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर सेल ने 24 घंटे में दिलाए 14 हजार वापस

साइबर सेल टीम प्रभारी कुंवर मनोज सिंह को धन्यवाद देता पीडित।

मीरजापुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । लालगंज साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई ठगी में खाते से निकाली गई धनराशि में से 14,100 रुपये शनिवार को पीड़ित के खाते में वापस कराए गए हैं, साथ ही उसका व्हाट्सएप अकाउंट भी सफलतापूर्वक रिकवर करा दिया गया।

लालगंज थाना क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी राजबहादुर पाल ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया, उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया और खाते से 24,074 रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत मिलते ही लालगंज साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने महज 24 घंटे के भीतर पीड़ित का व्हाट्सएप अकाउंट रिकवर कराया और सम्बंधित बैंक व मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर 14,100 रुपये वापस दिलाए। शेष धनराशि की वापसी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम प्रभारी कुंवर मनोज सिंह की सराहना करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर साइबर सेल टीम ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की अपील की।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *