Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खगेन-शंकर पर हमला मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक छह गिरफ्तार

खगेन-शंकर पर हमले में एक और गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी,16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के पार्टी विधायक शंकर घोष पर जिले के नागराकाटा में हुए हमले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मन्नान सरकार है। नागराकाटा थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात तलाशी के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

इस घटना में पहले गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोग फिलहाल जेल में है। बाकी लोगों की तरह मन्नान पर भी हत्या के प्रयास और एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम जैसी कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यह स्पष्ट किया गया है कि इस हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने खगेन-शंकर पर हमले के विरोध में गुरुवार नागराकाटा में ‘विरोध मार्च’ का आह्वान किया है। बताया जा रहा है कि वह खुद भी नागराकाटा जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *